Search

March 19, 2026 10:12 pm

डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

बाबा साहब सामाजिक न्याय के प्रतीक: भाजपा

राजकुमार भगत

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए, वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक , अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम के शुभारंभ होने से पहले दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रिटायर्ड इंजीनियर भूतनाथ रजक को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्यामल साहा को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संविधान क्यूं प्रस्तावना का सामुहिक वाचन भी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1937 से 1954 तक कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को एक बार भी चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया और उनके विरोध में प्रचार तक किया गया। यहां तक कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भी कांग्रेस सरकार ने स्थान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है, जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है. इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया है। इसके अलावा लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया है।
बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर देश को एकजुट किया और समाज के कमजोर तबकों को हक दिलाया. इसीलिए उनकी जयंती पर ये सम्मान अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली के इन चार कार्यक्रमों में सैकड़ों लोग जुटे, नेताओं ने बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का वादा किया. पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है. जबकि दूसरे दलों के लोगों ने दलित समाज को बरगलाने का काम किया है.भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह,नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, मोनू हांसदा, किरन मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सपन दुबे, मोहन सरकार, अनामिका कुमारी, कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बापी निर्मल प्रसाद, शिवरतन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर