Search

May 5, 2026 2:13 am

दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन।

सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जांच शिविर आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की जांच शिविर आयोजित हुई। शिविर में बीडीओ टुडू दिलीप सहित एलिम्को के उपकरण विशेषज्ञ अविनाश कुमार गुप्ता व सहायक विशेषज्ञ गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में सभी पंचायतो के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां कृत्रिम अंग विशेषज्ञ द्वारा दिव्यांगों की स्वास्थ्य परीक्षण की गई। वही दिव्यांगों की आधार सहित अन्य आवश्यक कागजातों का संग्रह किया। बीडीओ ने कहा कि दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष से ऊपर के है। सभी का परीक्षण किया गया।जिसमें पुनर्वास सहायक उपकरण व्हील चेयर , मोटराईज ट्राई साइकिल , कान की मशीन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिससे कि लोग निशुल्क रूप से परीक्षण करा सके। वही विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में दिव्यांग की परीक्षण की जा रही है। इसके बाद सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!