Search

August 10, 2026 7:07 pm

जदयू ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जदयू के जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर बिजली पानी की समस्या से उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है । पत्र के जरिये उन्होंने बताया है कि भगतपाड़ा,बाल विद्यापीठ स्कूल के गली में बिजली का कनेक्शन बॉस खंबे के सहारे वहां के लोगो के द्वारा उस गली में लाया गया है। इस गली में विद्युत के एक भी खंबे नहीं है । लोग दूसरों के छतों के ऊपर से तार ले गए हैं। कभी भी तार गिरने से गली में रह रहे लोगो का जान माल का नुकसान हो सकता है । बरसात का मौसम आने वाला है। इसे देखते हुए उस गली में बिजली विभाग के द्वारा बिजली का खम्बा लगाने का आदेश दिया जाना बड़ी आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि उस गली में नाली का गंदा पानी का निकास की कोई व्यवस्था नहीं है । नाली का पानी गली के रोड में आ जाता है। साफ सफाई भी नहीं होता है । जिससे उस गली में रह रहे लोगो को बहुत परेसानी का सामना करना पड़ता है । उन्होंने उपायुक्त महोदय को बताया कि नगर परिषद के द्वारा उस गली में नाली का निर्माण करवाने की बात कही जिससे मोहल्ला वासियों को इस समस्या का निदान मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!