Search

May 4, 2026 11:13 pm

मोटरसाइकिल पलटने से तीन युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर डुमरशोल गांव के पास शनिवार को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गये.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक अमरदीप टुडू उम्र 19 साल पिता मारशेल टुडू,सनदीप मुर्मू उम्र 18 साल पिता कोरनेलुस मुर्मू ,रमेश टुडू उम्र 19 साल पिता बाबूलाल टुडू जो अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सालपतरा गांव का रहनेवाला है।अमरदीप टुडू मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके साथी संदीप मुर्मू और रमेश टुडू दोनों पीछे बैठे हुए थे।तीनों मोटरसाइकिल से पाकुड़िया से अपने घर सालपतरा की ओर जा रहा था.जाने के क्रम में डुमरशोल गांव के पास तिरछे मोड़ में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गया ।अगल बगल के ग्रामीणों द्वारा तीनों व्यक्ति को पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉ मंजर आलम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.डॉ मंजर ने बताया कि तीनों व्यक्ति को बाएं पैर एवं हाथ पर चोट लगी है.प्राथमिक उपचार कर तीनों को अस्पताल से ही छुट्टी दे दिया गया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!