Search

March 18, 2026 1:27 am

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़: पाकुड़ बरहरवा मुख्य सड़क पर आज एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विक्रमपूर की है, जब एक खाली हाईवा तेज गति से पाकुड़ से बरहरवा की ओर जा रहा था। यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार कोकिल साहा, जो देवपुर के रहने वाले हैं, सेजा ईट भट्ठा से लौट रहे थे।हाईवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक का एक पैर और हाथ टूट गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को सोना जोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

picsart 25 05 05 19 28 11 6983409938206290164182
img 20250505 wa00227283817882231273540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर