Search

May 4, 2026 12:08 pm

हम सरहद पर नहीं जा सकते, पर देश में एकता का संदेश दे सकते हैं – बिलाल

पाकुड़ में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश की एकता का दिया संदेश।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन के समीप युवा कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिलाल शेख द्वारा किया गया. मौके पर युवा कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में आम जनता से अपील किया कि अभी जिस तरह से सरहद पर तनाव का माहौल है पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है. आज जरूरत है कि हम जाती, धर्म, पार्टी हित से ऊपर उठकर देश के सेना के लिए एकजुट हो. साथ ही इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों और आम नागरिक को भी याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. बिलाल ने कहा कि हम सरहद पर जाकर सहयोग नहीं कर सकते परंतु पूरे देश में एकजुटता का संदेश देकर सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.कहा कि जिस तरह से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ भारत आक्रमण कर पाकिस्तान की तमाम कोशिशों को समाप्त कर रहा है इससे पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के आम नागरिक पर हमला करने का घिनौना काम किया है आज जरूरत है पूरा देश एकजुटता के साथ खड़े होकर मुकाबला करे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!