Search

August 10, 2026 7:35 am

पीएचईडी विभाग के नए कार्यपालक अभियंता के रूप में अनंत प्रसाद सिंह ने दिया योगदान।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ के नए कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। नए कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह ने निवर्तमान कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव से प्रभार लिया, जिन्हें विभाग के द्वारा पाकुड़ से गिरिडीह स्थानांतरित कर दिया गया है। मौके पर नए अभियंता अनंत प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले में पेयजल व स्वच्छता के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वे इससे पूर्व रांची जिले में पीएचईडी विभाग में ही कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलकर एक बेहतर माहौल के साथ कार्य किया जाएगा। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास होगा। मौके पर तत्कालीन कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव को विभागीय कर्मियों के समक्ष साझा किया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण तो एक सरकारी प्रक्रिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!