Search

March 17, 2026 1:27 pm

सीएचसी में एक्सरे की सुविधा हुई शुरू, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर।

अब्दुल अंसारी

सिविल सर्जन पाकुड़ के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शनिवार को हिरणपुर सीएचसी से आये प्रशिक्षक सह एक्सरे टेक्नीशियन मो मारूफ के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।एक्सरे टेक्नीशियन मो मारूफ ने बताया कि अमड़ापाड़ा सीएचसी के जीएन एम प्रकाश हेम्ब्रम एवं पाकुड़िया सीएचसी के एसटीएस बिनोद टुडू को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये लोगों को एक्सरे करवाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।अब यहां इलाज कराने आये लोगों का आसानी से एक्सरे किया जायेगा।इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण ने बताया कि यहां एक्सरे मशीन उपलब्ध है।अब मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।मरीजों का एक्सरे यहीं किया जाएगा।सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी एसटीएस बिनोद टुडू को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि यहां मरीजों को इसकी सुविधा मिल सके।मौके पर डॉ मंजर आलम,डॉ गंगा शंकर साह,प्रभात दास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

img 20250510 wa00256303540034855835055
img 20250510 wa00262189497491185082911

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर