उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को कीताझोर स्थित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन की स्थिति, कमरे, शौचालय, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया और बच्चियों से बात कर खाने-पीने की व्यवस्था और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली।
उपायुक्त ने ली विस्तृत जानकारी
उपायुक्त ने छात्रों की संख्या, रजिस्टर, रसोई और भोजन कक्ष, छात्रावास का कमरा, कक्षा कक्ष, भोजन की गुणवत्ता और मात्रा, विद्यार्थियों के लिए नोटबुक और पुस्तकें, साथ ही छात्रों को दी जाने वाली नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।





