Search

September 27, 2026 5:46 pm

पुराने मामले पर फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पुराने मामले में वारंटी आरोपी मुंशी हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाडोकाटा का निवासी है और उसके खिलाफ 1998 में फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि मुंशी हेम्ब्रम लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अग्रसर कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!