Search

March 17, 2026 7:30 am

बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा शोभायात्रा

पाकुड़ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व कांग्रेस एससी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान ने किया। शोभायात्रा शहरकोल से निकलकर पार्क होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान बुद्ध की जय-जयकार कर रहे थे और बुद्धम शरणम गच्छामि की आकर्षक धुनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमाणि, मुंगेर से अजय पासवान, साहेबगंज से अजय कुमार, कटिहार से लक्ष्मी पासवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर