Search

March 17, 2026 7:38 am

वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

अंचलाधिकारी ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता कर जाम को हटाया

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार दोपहर को शहरग्राम – डांगापाड़ा मुख्य पथ के तेलोपाडा गांव निकट को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दलदली गांव निवासी मरांग मुर्मू (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो , एएसआई गोविंद मण्डल ने ग्रामीणों से वार्ता कर दाह संस्कार को लेकर आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान बाबूपुर पंचायत के मुखिया जन्तु सोरेन व केंदुआ मुखिया स्टीफन मुर्मू भी उपस्थित थे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा। घटना करीब दिन के 12 बजे की बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने गांव के प्लांट निकट सड़क किनारे झाड़ी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था मे पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। शव के दाहिने पैर में गम्भीर जख्म देखा गया। जो निकटवर्ती गांव आसनजोला में किसी रिश्तेदार के घर मे आये पत्नी बिटिसूनी मरांडी से मिलने आया था। मृतक का दो पत्नी व तीन बच्चे है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से धक्का मारे जाने से सड़क से दूर जा गिरा होगा। वही कुछ लोगो का कहना था कि मृतक बाइक में सवार था , पर घटनास्थल में बाइक नही पाया गया। जो पुलिस अनुसन्धान में ही स्पष्ट हो पायेगा की दुर्घटना कैसे हुई? अंचलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो से जानकारी ली गई। आगे इसकी सघन जांच की जाएगी कि दुर्घटना कैसे हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर