Search

August 10, 2026 2:30 am

यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, बिना हेलमेट पकड़े गए 18 वाहन चालक, वसूला गया जुर्माना

अब्दुल अंसारी

जिला मे परिवहन एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने,सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित विभिन्न नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में सोमवार को पाकुड़िया थाना के सामने दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया.जांच के दौरान जिला सड़क सुरक्षा विभाग के अमित कुमार राम एवं अजहद अंसारी के द्वारा सड़क पर नो पार्किंग जोन मे वाहन पार्क करने, वाहनों का आरसी बुक,प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ड्रंक एंड ड्राइव करने,हेलमेट का उपयोग नहीं करने का भी जांच की गई.अमित कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान 29 दो पहिया वाहन का परिवहन करते समय हेलमेट नहीं लगाने को लेकर 18 वाहनों से 27600 रूपये की ई चालान से ऑन लाइन जुर्माना किया गया।मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!