Search

May 4, 2026 5:00 am

वन विभाग का सख्त एक्शन, अवैध लकड़ी से लदे जुगाड़ गाड़ी और पांच बाइक जब्त।

पाकुड़ जिला वन पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने पाकुड़िया प्रखंड के बोनडिगा और दुख बरमसिया में छापेमारी की। इस दौरान दो जुगाड़ गाड़ी और पांच मोटरसाइकिल जब्त किए गए, जिन पर अवैध लकड़ी लदा था। वन रक्षी और गृह रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने जब्त वाहनों को वन विभाग पाकुड़ मुख्यालय को सुपुर्द कर दिया। हालांकि, चालक भागने में सफल रहे। जिला वन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध लकड़ी का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान में वन विभाग की टीम में वन रक्षी मोहिलाल मुर्मू, सुनील साहा एवं गृह रक्षा वाहिनी बल मौजूद रहे।

img 20250512 wa00202467188133130709186

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!