Search

March 17, 2026 7:32 am

लिट्टीपाड़ा बाजार में तय समय के बाद भी कोयला डंपरों का संचालन, सड़क जाम से आमजन परेशान

प्रशांत मंडल

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा बाजार के समीप में कोयला परिवहन में लगे डंपर वाहनों का परिचालन निर्धारित समय सीमा के बाद भी जारी रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन देर शाम सड़कों पर कोयला लदे भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा तय किए गए समय के अनुसार कोयला डंपरों का परिचालन सीमित घंटों तक ही होना चाहिए, लेकिन कुछ निजी कंपनियां और ट्रांसपोर्टर इन नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, ऑफिस कर्मी, और मरीजों को सड़क जाम के कारण घंटों फंसे रहना पड़ता है।ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान ले और कोयला परिवहन के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराए। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।इस संबंध में लिट्टीपाड़ा प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

img 20250512 wa00225847390116735674993

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर