Search

August 10, 2026 1:26 am

बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को थाना प्रभारी ने किया जब्त।

एस कुमार

महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दमदमा – गदरपाड़ा के समीप अवैध रूप से परिवहन कर रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदा ट्रैक्टर जाते देख रोककर ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस व बालू संबंधित चालान की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं की गई. जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर महेशपुर थाना परिसर में रखा है. पुलिस ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को लेकर वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है. उनके निर्देशानुसार आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!