Search

March 18, 2026 12:07 am

सहायक अध्यापक संघ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित।

ग्रीष्मावकाश के दौरान विभागीय कार्यों पर दिया जोर

उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालय पाथरडांगा में सहायक अध्यापक संघ प्रखंड इकाई पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री बाबलु गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने कहा कि 22 मई से 4 जून तक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश है। इस दौरान हमें अपने पारिवारिक कार्यो के साथ-साथ विभागीय कार्यो को भी करना है। स्कूली बच्चों का प्रोग्रेशन का कार्य के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के पंजी का संधारण आदि करना।
टेट पास साथियों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र बी आर सी में जमा करने के लिए कहा गया।
प्रखंड सचिव श्री मनका मरांडी ने सांगठनिक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हम एक जुट होकर किसी भी प्रकार के समस्याओं का समाधान करेंगे।
बैठक में मई महीना का एब्सेंटी जमा किया गया।आज के बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष शक्ति भगत ,संजय पान, दशरथ राय, सन्तोष भगत, सोने बास्की, सन्तोना मेरी ,सन्तोषीनी हेम्ब्रम, सरोजिनी टुडू, नाथानिएल टुडू, जाहिद अंसारी, इस्लाम अंसारी, बिश्वप्रिय भरारी, श्यामल घोष,विमला सोरेन, उर्मिला बास्की, रमेश हेम्ब्रम, विश्वनाथ साह,सुहागिनी मुर्मू उमेश हेम्ब्रम,रोजमेरी मरांडी,आदि दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर