राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को पलाश जेएसएलपीएस प्रखण्ड कार्यालय के सभागार मे आजीविका कृषिसखी, आजीविका पशुसखी का कृषि व पशुधन संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य रूप से खरीफ़ मौसम में लगने वाले फ़सल पर जानकारी , दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, लखपति दीदी, जायका परियोजना, किसान पंजीकरण के साथ साथ बकरी पालन , हार्डिंग सेंटर बरसात से पहले कृमिकरण , पीपीआर टीकाकरण व पशु आवास प्रबंधन एवं अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।बैठक में प्रदान से सुदीप्तो साहा , बीपीएम हिरणपुर शंकर तिवारी जीआरसी संजय पाल , आईएफसी समन्वयक पप्पू साहा लखन साहा, मानवेल किस्कू, ममता देवी, इंद्रदेव ठाकुर लुखी हांसदा प्रेमशिला समेत अन्य उपस्थित थे।





