Search

September 16, 2026 6:02 pm

आकांक्षा बेस्ट मैनेजमेंट की अनियमितता से परेशान हुए लोग, कचरा संग्रहण में नियमितता की मांग।

आकांक्षा बेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों से लोग आक्रोषित हैं। गुरुवार को नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में कचरा नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखाई दी। डस्टबिन में कचरा भरे होने के साथ-साथ कई घरों के सामने पॉलिथीन में बंद कचरे और बाल्टी में भरे हुए कचरे गाड़ी के इंतजार में रखे हुए थे। लोग गाड़ी के इंतजार में थक गए और अंततः घरों के सामने कचरा से भरे पॉली बैग रख दिए। कंपनी को सफाई के लिए नगर परिषद द्वारा राशि दी जाती है और नगर परिषद के द्वारा ही कंपनी को कचरा उठाव के लिए वाहन दिया गया है। इसके बावजूद कंपनी का ढीला रवैया लोगों को परेशान कर रहा है। एक दिन बाद एक कचरा गाड़ी आती है, जिससे लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने में परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि कचरा संग्रहण में नियमितता नहीं होने से गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नगर परिषद को कंपनी की कार्यप्रणाली पर नजर रखनी चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए। लोगों ने मांग की है कि आकांक्षा बेस्ट मैनेजमेंट को कचरा संग्रहण में नियमितता लानी चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!