Search

March 17, 2026 8:42 pm

महेशपुर प्रखंड में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़

महेशपुर प्रखंड ब्लॉक क्वार्टर परिसर में श्रीश्री मां भवानी, शिव एवं बजरंगबली भगवान का प्राणप्रतिष्ठा और मंदिर उद्घाटन को लेकर चौथे दिन गुरुवार शाम को प्रतिमाओ का भव्य रथयात्रा के माध्यम से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. जिसमें काफी संख्या में ब्लॉक के अधिकारी व कर्मी और क्षेत्र के महिलाएं, पुरुषों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शोभा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर अंबेडकर चौक, ग्वालपाड़ा शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी, बाजारपाड़ा, हाटपाड़ा, शिव मंदिर के बाद पुनः ब्लॉक परिसर मंदिर पहुंचा. जिसके बाद पुरोहित दुलाल पांडेय ने अपने अन्य पुरोहितो के साथ मूर्ति स्नान, उपरांतोपरी मूर्ति जैसे कई अनुष्ठान को वैदिक मंत्रोच्चारण कर कराया गया. शोभायात्रा में रंजीत मंडल, सुजीत मंडल, उत्तम वैद्य, राजेश कुमार, संजय कुमार, गौतम सिंह, गोपाल सिंह, रतन माल, गुंजन तिवारी, अपूर्व राणा, अपूर्व पाल, बापन उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर