Search

May 5, 2026 6:17 am

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, स्टॉपर से टकराकर हुआ हादसा।

अब्दुल अंसारी

थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मोगलाबांध सिद्धो कान्हू चौक के पास बुधवार रात्रि को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक पूरण वर्मा उम्र 46 साल पिता भवेश वर्मा,ग्राम मोगलाबांध जो अपने घर मोगलाबांध से पाकुड़िया की ओर आ रहा था तभी मोगलाबांध स्थित राजदाहा ग्रामीण बैंक के पास सड़क पर रखे स्टॉपर से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।ग्रामीणों द्वारा व्यक्ति को उठा कर पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉ गंगा शंकर साह द्वारा प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया.डॉ साह ने बताया कि माथे पर गंभीर चोट लगी है.परिजनों द्वारा उसे पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल ले जाया गया.बहुत ज्यादा गंभीर चोट होने के कारण वहां के डॉ द्वारा उसे रामपुरहाट अस्पताल से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया.परिजनों द्वारा उसे रामपुरहाट से दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई.इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.मामले में जांच की जा रही है.

img 20250522 wa00256771267981950371322
img 20250522 wa00263862416193876012913

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!