पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड के झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के इस्लामपुर, साकारघाट और कांकरबोना गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रोजमर्रा की समस्याओं से रूबरू कराया। गांव की महिलाओं ने मंइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की।महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन तो किया है लेकिन अभी तक खाते में पैसा नहीं आया। वहीं ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आबुआ आवास योजना में लाभ न मिलने की बात विधायक के सामने रखी।
‘हर समस्या का होगा समाधान’— विधायक ने दिलाया भरोसा
विधायक निसात आलम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे संबंधित विभागों से बात कर हर संभव समाधान करेंगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर जिला प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, पंचायत अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा, मुखिया नरगिस सुल्तान, फरमान अली, डॉ. जोहरूल इस्लाम, अशरफुल हक, नूर इस्लाम, आनीकुल शेख, आफताब आलम, मंसूर शेख, पलाश शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






