Search

September 16, 2026 1:20 pm

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने सोमवार को प्रखण्ड के कई गांवों में जाकर मनरेगा सहित अबुआ आवास योजनाओ का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बरमसिया पंचायत अंतर्गत चौकीढाप गांव में स्थित भागवत सोरेन के जमीन में संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना की गढ्ढा खुदाई व ट्रेंच कटिंग कार्य का जायजा लिया। जहां लाभुक से भी मिलकर योजना से सम्बंधित जानकारी लिया। इसके बाद घाघरजानि गांव में लुबिन हांसदा व होपना मुर्मू के जमीन पर संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया। बीडीओ ने डांगापाड़ा पंचायत अंतर्गत बभनीपहाड़ गांव में जनमन आवास योजना के तहत निर्माण हो रहे लाभुक बासु पहाड़िया , चमरी पहाड़िन , चुड़की पहाड़िन , देवी पहाड़िन , कालिदास पहाड़िया , लक्ष्मी पहाड़िया , सलोनी पहाड़िन आदि का आवास योजनाओ का निरीक्षण किया। जहां छह स्तर तक कार्य किये लाभुको को तीन दिनों के अंदर ढलाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वही पंचायत सचिव किशोर मांझी को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी सघन निगरानी कर जानकारी उपलब्ध कराए। बीडीओ ने कहा कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओ को लेकर सघन निरीक्षण कार्य की जा रही है। कार्य प्रगति में है। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!