Search

March 17, 2026 3:12 am

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने की शिरकत

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वाधान में राधा गोविंद विश्वविद्यालय में प्रातः स्मरणीय लोक माता पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में आज दिन के 11 बजे किया गया। गोष्ठी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह प्रति कुलाधिपति डॉ रश्मि और प्रियंका कुमारी ने शिरकत की ।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ: उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर की विरासत आज भी प्रासंगिक है और हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की कहानी महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक उदाहरण है और हमें महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम की । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ही प्रेरणा से भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रहें हैं बल्कि18 करोड़ इज्जत घर, उज्ज्वला योजना के तहत 20करोड़ महिलाएं के रसोई में गैस चूल्हा पहुंचा है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना से आज देश की बेटियां सशक्त हो रही हैं आज सैनिक स्कूल में हमारी बेटियां प्रवेश ले रही हैं और आने वाले समय में सेना के उच्चतम पद पर अवश्य पहुंचेगी। उन्होंने 18 वर्षीय अग्नि अग्निहोत्री के परमाणु विमान उड़ाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अपने उद्बोधन में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ़ की और कहा कि आज सारा देश तिरंगा यात्रा निकाल सेना का अभिनन्दन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर के मूल्य मंत्र से आज भारत दुनिया के चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है । और 2027 में तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगी। उन्होंने मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लोकमाता रानी अहिल्या बाई होलकर से प्रेरित बताया और कहा कि उन्होंने देश की जनता से जो जो वादे की उन सभी को धरातल पर उतारा है।
राधा गोविंद विश्वविद्यालय के प्रतिकूलधिपति डॉ रश्मि ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

  • प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम: उन्होंने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया और कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
    कार्यक्रम के पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन किया गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गा कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
  • राधा गोविंद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर लोकमाता रानी अहिल्या बाई को श्रद्धा सुमन निवेदित किया।
  • अतिथियों का सम्मान: जिला के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
    संचालन जिला महामंत्री विजय जायसवाल एवं डॉ संजय प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन सिंह फ़ौजी ने की।
    प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार डॉ संजय कुमार चंद्रशेखर चौधरी ,डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजीत पांडेय,सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद ,महेन्द्र प्रजापति, जिला मंत्री दिलीप सिंह किरण देवी ,लक्ष्मी देवी सरदार अनमोल सिंह ,अशोक कुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा , प्रो आलोक कुमार ,सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनी शंकर ठाकुर, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा,सरस्वती देवी,कुश श्रीवास्तव, शंकर करमाली, वारिश खान योगेश कुमार दांगी,सूर्यवंश श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश साव, सतीश मोहन मिश्रा, विनोद मिश्रा, मनोज जायसवाल, रॉबिन गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा,सतेन्द्र सिंह,विजय ओझा, मनोज कुमार महतो, मंजू देवी, अर्जुन यादव,गौतम महतो,जितेन्द्र साहू, रवि हाजरा, महेन्द्र प्रसाद, संजय पांडेय जिला के प्रमुख कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षार्थी मौजुद थे।
img 20250528 wa00071342485408317232513
img 20250528 wa00084507616556562083390
img 20250528 wa0006640861164723206213
img 20250528 wa00094296412389390146624
img 20250528 wa00105403570455859919406

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर