Search

September 12, 2026 12:34 am

छिनतई की घटना को लेकर पुलिस की छापेमारी तेज

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते गुरुवार शाम तेलोपाडा निकट बंगाल के मवेशी व्यापारी केताबुल मलिक के साथ लाखो की छिनतई मामले को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है। वही घटना को लेकर पीड़ित व्यापारी ने शनिवार को थाना में आवेदन दिया है।पिस्टल की नोक पर हुई इस घटना को लेकर पुलिस हिरणपुर सहित इस पथ के सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वही पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार वह राशि लेकर मवेशी खरीदने मवेशी हाट आया था। इस दौरान सम्भवत अपराधियो ने रेकी किया होगा। जो इस मवेशियों की क्रय विक्रय में भी शामिल हो सकता है। वही पेट्रोल पंप में बाइक में तेल भराते वक्त भी शायद मेरा पीछा किया गया होगा। घटना को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का भी सघन निरीक्षण किया। जहां स्थानीय लोगो से भी पूछताछ की गई। पुलिस इस घटना को लेकर सभी कोणों से जांच में जुटी हुई है। अपराधियो के खिलाफ सघन छापेमारी की जा रही है। सम्भवत जल्द ही इसका उद्भेदन होने का अंदेशा बना हुआ है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर सघन जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। सोचनीय विषय यह भी बना हुआ है कि इतनी बड़ी राशि लेकर व्यापारी आखिर बाइक से निर्जन पथ होकर किस तरह आवागमन कर रहा है। वही पीछे रहे अन्य व्यापारियों से छिनतई क्यो नही हुई। पुलिस सब ओर से इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!