Search

September 12, 2026 12:35 am

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सर्जन कार्यक्रम एवं संविधान बचाओ रैली की बैठक आयोजित।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सर्जन कार्यक्रम एवं संविधान बचाओ रैली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक अर्धेंदु शेखर गांगुली ने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी ने की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ कार्यक्रम और प्रखंड कमेटी की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला महासचिव श्री गांगुली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होना होगा।
प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने कहा कि इस बैठक में रैली को सफल बनाने पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को संविधान के महत्व के बारे में बताएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव देवीलाल मुर्मू, जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साहिन परवेज, महेशपुर पर्यवेक्षक मोजिबुर रहमान और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250531 wa0038127912613803326406

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!