Search

May 4, 2026 2:13 am

भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर सोमवार को तारापुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 कुमारी कन्याओ ने इसमे भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल कन्याये कलश लेकर नदी में पहुंची। जहां पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद भगवान की जयकारा करते हुए नगर परिक्रमा किया गया। जिसमें वृंदावन से आये कथावाचक संजय कृष्ण महाराज सहित श्रधालुओ ने भी गेरुआ वस्त्र धारण कर इसमे शामिल हुए। इसके बाद बनरंगबली मंदिर में कलश को स्थापित की गई। बजरंगबली समिति के अध्यक्ष सन्तोष साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो जून से आठ जून तक भागवत कथा होगी। जिसमें कथावाचक द्वारा कथा की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी , आयोजक कमिटी के कोषाध्यक्ष उमाचरण साहा , सचिव राजेश साहा , अम्बिका , रोहित , मनोज , भानु , सुदाम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!