बजरंग पंडित
Also Read: नगर परिषद क्षेत्र में लागू हुई आदर्श आचार संहिता, अनुमंडल दंडाधिकारी ने जारी की निषेधाज्ञा।
पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के जानकीनगर स्थित अपने आवासीय प्रांगण में एक नया पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने बगीचे की साफ-सफाई कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया। अजहर इस्लाम ने कहा कि प्रकृति से प्रेम और उसकी रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने में सहयोग दें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।







