Search

March 16, 2026 1:41 am

अंचल प्रशासन ने गोपालपुर मौजा स्थित जमीन की दिलाई दखलदिहानी

करीब 15 बीघा जमीन को लेकर बीते आठ वर्षों से चल रहा था मामला।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को गोपालपुर मौजा स्थित करीब 15 बीघा जमीन की अंचल प्रशासन ने पुलिस की उपस्थिति में दखलदिहानी दिलाई गई। जहां विपक्षियों से उक्त जमीन की कब्जामुक्त कराते हुए जीतू मरांडी को दखल दिहानी दिलाई गई ।वर्ष 2017 -18 से गोपालपुर मौजा अंतर्गत जमाबन्दी संख्या 18 के दाग संख्या 380 , 404 , 825 , 828 , 1161 , 1463 , 1471 व 1472 में स्थित जमीन को लेकर गांव के ही जीतू मरांडी बनाम मुन्नी सोरेन के बीच अनुमंडल न्यायालय में मामला चल रहा था। इस विवादित जमीन में घर का कुछ हिस्सा व धानी भूमि भी शामिल है। न्यायालय के आदेश पर जीतू मरांडी को जमीन की दखलदिहानी की निर्देश अंचल प्रशासन को दिया गया था। इसको लेकर अंचल निरीक्षक विकास कुमार बास्की व कनीय अभियंता प्रेमचंद मुर्मू को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। वही थाना के एएसआई साधन कर्मकार भी पुलिसबल के साथ उपस्थित थे। अंचल निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में अनुमंडल न्यायालय के आदेशों को सबके समक्ष रखा। इसके बाद सरकारी अमीन मिस्टर अंसारी , राजस्व कर्मचारी शेफाली सरदार , संजय कुमार ने उक्त जमीन की मापी कराई गई व सीमांकन कर झंडा गाड़ा गया। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अनुमंडल न्यायालय की आदेश पर उक्त जमीन की दखलदिहानी दिलाई गई।

img 20250605 wa00675492095441901751301
img 20250605 wa00664543686216796557870

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर