Search

September 27, 2026 9:02 am

पियारूल इस्लाम बने कांग्रेस सोशल मीडिया पाकुड के जिला अध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

डिजिटल रणभूमि के नए सेनापति बने पियारूल इस्लाम!

पाकुड़। कांग्रेस सोशल मीडिया विंग में संगठनात्मक बदलाव के तहत पियारूल इस्लाम को जिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ के सोशल मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया त्रिनेत एवं झारखंड सोशल मीडिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह की अनुशंसा पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार की गई है। पियारूल इस्लाम की नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष का माहौल है। जगह-जगह उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंशारूल शेख, बरहरवा जिला अध्यक्ष बरकत खान, विधायक प्रतिनिधि गुलाम, असद हुसैन, शाहीन परवेज, बिलाल शेख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज बेगम, महासचिव मोनिता कुमारी, नेहाल अख्तर, दिलदार हुसैन एवं नसीम आलम शामिल हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पियारूल इस्लाम ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं यह जिम्मेदारी पाकुड़ विधायक निशात आलम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के मार्गदर्शन व सहयोग के कारण प्राप्त कर सका हूं। मैं कांग्रेस का एक जिम्मेदार सिपाही हूं और पार्टी के हर निर्देश पर ईमानदारी से खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!