Search

April 30, 2026 9:20 pm

टाइटल एग्जीक्यूशन केस में ऐतिहासिक निर्णय, नेशांत टुडू को दिलाया गया रघुनाथपुर मौजा में दखल।

पाकुड़: व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के सब जज-1 विशाल मांझी की अदालत में चल रहे टाइटल एग्जीक्यूशन केस संख्या 1/16 (धनेश्वर टुडू वगैरा बनाम जोएल हेमरोम वगैरा) में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय पारित हुआ। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्व. धनेश्वर टुडू के उत्तराधिकारी नेशांत टुडू व अन्य को रघुनाथपुर मौजा की भूमि में विधिसम्मत दखल दिलाया गया।
दखल दिहानी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराई गई, जिसमें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट गोपाल कृष्ण कुंवर, नजीर कामेश्वर दास, अनुसेवक रामाशंकर, अंचल अमीन उमाकांत यादव तथा महेशपुर थाना पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। हालांकि दखल के समय विपक्षी जोएल टुडू, जो स्वयं स्थानीय प्रधान हैं, ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन महेशपुर थाना प्रभारी की समझाइश और प्रशासनिक सख्ती के बाद कार्य को निर्विघ्न रूप से पूरा किया गया। इस फैसले को न्यायपालिका की निष्पक्षता और कानूनी प्रक्रिया की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है। क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल है और इसे भूमि विवादों के निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

img 20250614 wa00736700971918406833248

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!