Search

March 15, 2026 12:30 am

गरीब बेटी की शादी में बना सहारा, समाजसेवी अजहर इस्लाम ने उठाया पूरा खर्च

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर पंचायत से एक गरीब परिवार जब समाजसेवी और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पास पहुँचा, तो उनकी आंखों में चिंता और लाचारी साफ झलक रही थी। परिवार की बेटी की शादी आर्थिक तंगी के कारण रुकी हुई थी।इस परिस्थिति को देखकर अजहर इस्लाम ने तुरंत निर्णय लिया कि वे इस बेटी की शादी का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने न केवल कपड़े बल्कि अन्य जरूरी सामान भी अपनी तरफ से उपलब्ध कराया।अजहर इस्लाम ने कहा, “हमारी छोटी-छोटी कोशिशें किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं — यही असली सेवा है। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि कोई गरीब बेटी अपने सपनों के दिन में मजबूरी का आंसू न बहाए।”
उन्होंने साथ ही दुआ की कि अल्लाह उस बेटी को सुखी वैवाहिक जीवन दे।इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की और उन्हें समाजसेवा का सच्चा उदाहरण बताया।

img 20250615 wa00239064465732430393495

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर