Search

March 14, 2026 11:00 pm

चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग संपन्न, सुमित पांडे बने पाकुड़ के नए जिला संयोजक।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग रविवार को उत्साह और प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे और क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने संगठन की भावी रणनीति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. मौसमी पाल ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएं कीं। पाकुड़ जिला संयोजक के रूप में सुमित पांडे के नाम की घोषणा की गई। बताया गया कि सुमित वर्ष 2018 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं और पूर्व में नगर मंत्री (2021) एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे जिम्मेदार पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
सुमित पांडे ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि राष्ट्र निर्माण जैसे पुनीत कार्य में मुझे विद्यार्थी परिषद के माध्यम से योगदान देने का अवसर मिला।” उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के हर खंड में संगठन की नई इकाइयों का गठन करना होगा ताकि अधिक से अधिक युवा संगठन से जुड़ सकें। कार्यक्रम में परिषद के अनेक कार्यकर्ता और नव-नियुक्त दायित्वधारी सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक सत्रों के साथ-साथ नेतृत्व विकास, संवाद कौशल और संगठन निर्माण जैसे विषयों पर भी गहन मंथन हुआ।

Also Read: E-paper 24-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर