Search

June 19, 2026 6:47 pm

ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में दिखी प्रसन्नता की झलक।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया:- फुलझींझिरी पंचायत के हटिया टोला स्थित ट्रांसफार्मर खराब होने से,टोले बासियों को दिक्कतें हो रही थी । वहीं इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव के झामुमो नेता अशोक भगत को दी। ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अशोक भगत ने, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं उनकी सुपुत्री सह- झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य, उपासना मरांडी को बिजली की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक तथा उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, बिजली विभाग से वार्ता कर हटिया टोला मे ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की तत्पश्चात, रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर तत्परता पूर्वक लगायें जाने से, ग्रामीणों के चेहरे पर ख़ुशी की झलक दिखी। ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने, विधायक स्टीफन मरांडी एवम उनकी सुपुत्री झामुमो नेत्री उपासना मरांडी के प्रति,आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!