Search

April 30, 2026 5:00 pm

“धरती आबा जन भागीदारी अभियान” के तहत आदिम जनजातियों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन।

पाकुड़ जिले में आदिम जनजातीय समुदाय के उत्थान एवं उन्हें शासन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “धरती आबा जन भागीदारी अभियान” के तहत विशेष ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। आज जिले के सभी प्रखंडों के चयनित कलस्टरों में आयोजित शिविरों में सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में विशेष रूप से जनजातीय वर्ग के पात्र एवं वंचित परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। प्रमुख रूप से पाकुड़ प्रखंड के दादपुर, हिरणपुर के बागशीशा, लिट्टीपाड़ा के जोरडीहा, कुंजबोना एवं करमाटाड़, महेशपुर के गायबथान, शहरग्राम और पोखरिया, अमड़ापाड़ा के आलुबेड़ा तथा पाकुड़िया प्रखंड के खजुरडंगाल और बासेतकुंडी कलस्टर में शिविर लगाए गए।
इन शिविरों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजनाएं, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन एवं छात्रवृत्ति जैसे योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविरों में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। “धरती आबा जन भागीदारी अभियान” का मूल उद्देश्य वंचित समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

img 20250616 wa00147704692755189039627

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!