16 से 20 जून तक चलने वाली विशेष मध्यस्थता अभियान का सकारात्मक परिणाम
झालसा रांची के निर्देशानुसार 16 से 20 जून तक होने वाले स्पेशल मेडिएशन ड्राइव इन फैमिली मैटर के तहत् प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में लंबित मूल भरण पोषण वाद संख्या 59/25 मनीजा खातून बनाम रईसुद्दीन शेख ,मूल भरण-पोषण वाद सं0-44/2025
महाफूल टुडू बनाम सोनाराम किस्कू ,ओरिजिनल सूट संख्या40/2025 ,श्रवन कुमार साहा बनाम नीलम देवी,भरण पोषण वाद सं०-30/2025 नसीमा खातुन बनाम सैफुल अंसारी बनाम सैफुल अनसारी उक्त सभी दंपत्ति विगत कई महीनों से अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि के अथक प्रयास से आज चारों दंपतियों को मिलजुलकर एक दूसरे के साथ रहने का आशिर्वाद दिया। दोनों दंपतियों ने एक दूसरे को फूल माला व मिठाई खिलाकर राजी खुशी से साथ रहने का वादा किया।मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह,राहुल व्यास,अल्बिना मुर्मू एवं बजले रहमान उपस्थित रहे।


Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल







