Search

September 26, 2026 10:19 pm

लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़: अंडर-12 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एस कुमार

झारखंड शिक्षा परियोजना लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व बीईईओ मार्शिला सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. प्रतियोगिता में अंडर-12 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की कई टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. खेल में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया. प्रतियोगिता का पहला खेल अंडर-12 (बालक वर्ग) में एम.। एस. बडकियारी ने 4-0 से हाईस्कूल महेशपुर को हराया. वही अंडर -12 के बालिका वर्ग में यू. एम. एस दतियारपोखर और एम.एस बडकियारी के बीच हुई. जिसमें यू. एम. एस ने पेनाल्टी शूट से एम. एस बडकियारी को हराया. मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीईईओ मार्शिला सोरेन, बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी अब्दुश समाद, अब्दुश सलीम, मो. मजीबुर रहमान, अकबर अली, तारजेम शेख, दीपक मंडल व शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!