Search

March 14, 2026 1:22 pm

धरती आबा जनजागरूकता एवं संतृप्ति शिविर अभियान की हुई शानदार शुरुआत।

जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

15 जून से 30 जून तक मिलेगा योजनाओं का लाभ।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को महेशपुर सीएचसी परिसर में “पी.एम. जनमन एवं धरती आबा जनजागरूकता एवं संतृप्ति लाभ शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में जनजातीय समुदायों को केंद्र में रखकर कई अहम सेवाएं और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। बीडीओ डॉ. यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत असंकंधा एवं शिवरामपुर पंचायत में सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। यह अभियान आगामी 30 जून 2025 तक पूरे जोर-शोर से चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान के अंतर्गत लाभुकों को आधार कार्ड, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं व टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस (19 जून) से लेकर 03 जुलाई 2025 तक पूरे जिले एवं सभी प्रखंडों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिकल सेल एनीमिया की व्यापक जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

img 20250619 wa00056968765256310585536

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर