Search

April 30, 2026 4:22 am

पाकुड़ से दिल्ली-पटना की ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग तेज,चैंबर ऑफ कॉमर्स।

कोरोना में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा चलाने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स ने PM से लगाई गुहार, कहा- मांगे नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन।

सतनाम सिंह

कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू कराने और पाकुड़ को देश के बड़े शहरों से सीधे रेल संपर्क देने की मांग अब जोर पकड़ रही है। पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। चैंबर के महासचिव संजीव खत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना से पहले पाकुड़ से होकर चलने वाली कई अहम ट्रेनें या तो बंद कर दी गई हैं या उनके रूट बदल दिए गए हैं। इनमें सियालदह-वाराणसी, सियालदह-आनंद विहार, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस, मालदा-जसीडीह पैसेंजर, मालदा-जमालपुर, मालदा-रामपुरहाट और मालदा-बलरामपुर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इनके बंद होने से व्यापारी, छात्र, मरीज, नौकरीपेशा और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काला पत्थर के लिए मशहूर पाकुड़, पर आज भी दिल्ली से रेल कटा है नाता संजीव खत्री ने कहा कि पाकुड़ झारखंड का पिछड़ा जिला जरूर है, लेकिन यहां का काला पत्थर उद्योग अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है। इसके बावजूद आज तक जिले को दिल्ली और पटना जैसे महत्वपूर्ण शहरों से सीधी रेल सेवा नहीं मिल सकी है।

क्या हैं प्रमुख मांगें —

पाकुड़ से दिल्ली, पटना और कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन शुरू की जाए।

सियालदह-वाराणसी और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस को फिर से पाकुड़ होकर चलाया जाए।

मालदा से भागलपुर जाने वाली ट्रेन को पाकुड़ के रास्ते चलाया जाए।

पाकुड़ स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक किया जाए।

स्टेशन पर प्लेटफार्म शेड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पर्याप्त टिकट काउंटर की व्यवस्था हो।

पाकुड़-साहिबगंज होते हुए दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए।

पाकुड़-लिट्टीपाड़ा-रामपुरहाट रेल लाइन की योजना को प्राथमिकता दी जाए।

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन: चैंबर

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने साफ कहा है कि अगर इन जनहित की मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो वह आंदोलन की राह अपनाने से पीछे नहीं हटेगा। पत्र में कहा गया है कि यह सिर्फ व्यापारियों की नहीं, बल्कि पूरे जिले की जरूरत है।

img 20250614 wa00766620051323472257426

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!