Search

September 26, 2026 11:20 am

सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन तक, लाभ संतृप्ति शिविर में उमड़ा जनसैलाब।

अब्दुल अंसारी

प्रधानमंत्री जनमन अभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के बंनोग्राम पंचायत भवन में भव्य लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, पंचायत की मुखिया अनिता हेम्ब्रम तथा वार्ड सदस्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर का उद्देश्य था – पंचायत क्षेत्र के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विशेष रूप से जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाना। शिविर में आधार कार्ड अपडेट, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा और आंगनबाड़ी जैसी दर्जनों योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ दिया गया। शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। इस अवसर पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, पंचायत सचिव, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, आंगनबाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!