Search

March 13, 2026 10:57 am

सहायक अध्यापकों की हुई मासिक समीक्षा बैठक।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत नव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पत्थरडांगा में शनिवार को सहायक अध्यापक संघ पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने प्रखंड के मध्य विद्यालय डोमनगड़िया के शिक्षक रघुनाथ हांसदा एवं उनकी पत्नी के सड़क दुघर्टना पर संवेदना व्यक्त किया तथा उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के ऊपर अनेकों विभागीय कार्य के साथ साथ अन्य कार्य सौपी जा रही है जिससे शिक्षक हमेशा को तनावपूर्ण रहते है. श्री गोस्वामी ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि आप विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करें. यू-डायस में नए बच्चों का एंट्री , इम्पोर्ट , ईपी,जीपी एवं उल्लास ऐप में असाक्षरों का टैग करना. प्रतिदिन ईविद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों का उपस्थिति दर्ज करने एवं एसएमएस करने के लिए कहा गया।मृत सहायक अध्यापकों के आश्रितों को सहायता राशि देने का निर्णय भी लिया गया वहीं सभी सहायक अध्यापकों के द्वारा मई महीना का एब्सेंटी जमा किया गया. मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष शक्ति भगत,संजय पान , मारशिला हेम्ब्रम, सन्तोषीनी हेम्ब्रम, विश्वनाथ साह,सन्तोष भगत, दशरथ राय,सोने बास्की, विमला सोरेन, शिब हांसदा, उमेश हेम्ब्रम, हरिश्चंद्र हेम्ब्रम,सिलविया बेसरा आदि अनेकों सहायक अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

img 20250628 wa00512222752262269547677

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर