Search

April 27, 2026 7:12 am

हुल दिवस पर शहीदों को किया गया नमन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हुल दिवस पर सोमवार को वीर शहीद सिदो कान्हू , चांद , भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने डुमरिया स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डांगापाड़ा स्थित शहीद चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने वीर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।।जहां उपस्थित लोगों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। इसके अलावे रामनाथपुर स्थित सिदो कान्हू के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!