Search

September 26, 2026 12:47 am

अबुआ आवास योजना का निरीक्षण कर बीडीओ ने दिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

एस कुमार

महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने गायबथान पंचायत में अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया. बीडीओ ने सचिव और रोजगार सेवक से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए पूरी जानकारी ली. उन्होंने अबुआ आवास के लाभार्थियों से भी मुलाकात कर निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशीष दास, सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!