Search

July 7, 2025 2:47 pm

धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण: स्टॉक व क्रैक पंजी पाए गए दुरुस्त, कोल्ड स्टोरेज की भी हुई जांच।

पाकुड़िया: शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सहायक शमीम अंसारी एवं जिला सहकारिता कार्यालय के पदाधिकारी प्रमोद कुमार और मोहन कुमार ने लैंप्स कार्यालय पाकुड़िया एवं बन्नोग्राम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत संचालित धान क्रय केंद्रों के स्टॉक पंजी और क्रैक पंजी की गहन जांच की गई, जो जांचकर्ताओं द्वारा पूरी तरह से सही पाई गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लैंप्स परिसर में बने कोल्ड स्टोरेज एवं अन्य भौतिक संसाधनों का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और कार्यपद्धति की सराहना की।
मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, लैंप्स पाकुड़िया के सचिव प्रभात कुमार रजक, बन्नोग्राम लैंप्स सचिव आलोक मंडल, विजय कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर