Search

April 26, 2026 2:36 am

मजदूरों के हक में उतरेगा राजद, 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को दिया समर्थन

राजद कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर उतरेंगे सड़क पर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 9 जुलाई को प्रस्तावित श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। यह जानकारी राजद पाकुड़ जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देश के तहत जिले के सभी राजद पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक श्रमिक हितों की रक्षा में आयोजित इस हड़ताल को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से भाग लेंगे। श्री मड़ैया ने कहा कि राजद शुरू से ही श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ रहा है और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता है।
राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वे पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरेंगे और शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल को समर्थन देंगे। उन्होंने आम जनता और श्रमिक समुदाय से भी इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
श्री मड़ैया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां श्रमिकों के हितों को नजरअंदाज कर रही हैं, जिससे देशभर में मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजद इस लड़ाई में श्रमिक संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!