Search

March 11, 2026 8:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रोलाग्राम व अभूआ में जनजातीय न्याय महा अभियान के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर, सैकड़ों ने लिया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम व अभूआ पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विधवा पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विकलांग पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना सहित अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था. शिविर में कई आवेदन भी प्राप्त किए गए. मौके पर मुखिया नरेश मुर्मू, मोनिका मरांडी, नीरज कुमार, गौरव तिवारी, सचिव, वार्ड सदस्य, मुबारक करीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

img 20250708 wa00233087773978399972535
img 20250708 wa00225243706500840006634

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर