Search

July 27, 2025 9:01 pm

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंडित तरुण पाण्डेय को किया सम्मानित, कहा– गुरु ही हैं जीवन के असली मार्गदर्शक।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ जिला इकाई की ओर से राजापाड़ा स्थित सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने जिला महामंत्री रूपेश भगत और सपन दुबे के साथ विद्वान पंडित तरुण पाण्डेय को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा, गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों और मर्यादाओं को समझने का दिन है। गुरु ही वह प्रकाश हैं जो अज्ञान के अंधकार को चीरकर ज्ञान की ओर ले जाते हैं। आज भी गुरु का महत्व वैसा ही है जैसा वेदों और पुराणों के युग में हुआ करता था। उन्होंने आगे कहा कि, गुरु के अनुभव ही जीवन के कठिन मोड़ों पर मार्गदर्शक बनते हैं। वे सिर्फ पढ़ाते नहीं, बल्कि जीने की कला सिखाते हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। अमृत पाण्डेय ने कहा कि गुरु तत्व को समझना जरूरी है, क्योंकि वे साधक के लिए शक्ति और आत्मबल के समान होते हैं। गुरु की उपस्थिति से भीतर एक आत्मिक सुरक्षा का भाव जागता है, जो व्यक्ति को हर संकट से उबारने की ताकत देता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर