Search

October 15, 2026 10:33 am

लिट्टीपाड़ा में शुरू हुआ ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, जनजातीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड सभागार में रविवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियाग (DA-JGUA) के तहत प्रखंड स्तरीय आदि कर्मयोगी अभियान लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज से जुड़े, सांस्कृतिक रूप से सामंजस्यपूर्ण नेतृत्वकर्ताओं का समूह तैयार करना है, ताकि योजनाओं और सेवाओं की पहुँच अंतिम छोर तक सुनिश्चित हो सके। साथ ही स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाकर शासन-प्रशासन की पकड़ और मज़बूत की जाएगी। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, महिला पर्यवेक्षिका रागिनी कुमारी और जेएसएलपीएस के बीपीएम जन्म जय बाउरी ने अभियान से जुड़ी विशेष जानकारियां दीं।
इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा, सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव और जेएसएलपीएस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!