Search

August 3, 2026 3:24 am

राजद के सुनील साहू और संजय स्नेही पहुंचे पाकुड़, संगठन विस्तार पर जोर।

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह राजद नेता संजय स्नेही मंगलवार को पाकुड़ पहुंचे। हिरणचौक स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने की। इसमें सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में 1994 में पाकुड़ को जिला का दर्जा मिला था। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रखंडों में कार्यक्रम चलाने और बूथ स्तर पर बूथ कमेटी बनाने पर विशेष जोर दिया। साहू ने स्पष्ट किया कि पाकुड़ में राजद की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। वहीं, जिला अध्यक्ष मड़ैया ने कहा कि मुख्यधारा से वंचित लोगों को जोड़ने और गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम तेज किया जाएगा। बैठक में आगामी 25 सितंबर को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश के आगमन की जानकारी दी गई। साथ ही जल्द ही आरजेडी कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव के पाकुड़ दौरे की भी घोषणा की गई। मौके पर हजरत शेख, रंजीत कुमार सिंह, ज्योति कुमारी दुबे, मोहम्मद इकरामुल अंसारी, कान्हू हांसदा, मनोज मड़ैया, रमेश सिंह, विनोद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250902 wa00283840910545264099059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!