Search

August 2, 2026 11:12 pm

ब्राह्मणी नदी के पास अज्ञात महिला का शव बरामद।

पाकुड़िया: थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव तालडीह से शनिवार को ब्राह्मणी नदी के पास एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। शव की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू की। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बताया गया है कि शव बरामद होने का स्थान पाकुड़िया थाना क्षेत्र की अंतिम सीमा के पास है, जिसके ठीक बाद दुमका जिला का शिकारीपाड़ा क्षेत्र शुरू होता है। पुलिस महिला की पहचान और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!